बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक में कमल का कमाल, कांग्रेस सत्ता से बाहर, सीएम सिद्धारमैया एक सीट पर हारे

कर्नाटक में कमल का कमाल, कांग्रेस सत्ता से बाहर, सीएम सिद्धारमैया एक सीट पर हारे

NEWS4NATION DESK : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू कर्नाटक में भी चल गया। विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा पूर्ण बहुमत के नजदीक पहुंचती रही है। 224 सीटों में से 222 सीटों पर चुनाव हुए थे। 222 सीटों के रुझानों के अनुसार भाजपा 107 सीटों पर पहुंचती दिख रही हैं। 222 सीटों के सदन में बहुमत के लिए 112 का आंकड़ा जरूरी है। भाजपा इस मैजिक फिगर के नजदीक है। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह सत्ता से बेदखल हो कर 72 सीटों के आसपास सिमटती लग रही है। जेडीएस को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये रुझान हैं, अंतिम परिणाम कुछ ऊपर नीचे हो सकते हैं। लेकिन इतना तय है कि दक्षिण के इस राज्य में भाजपा की सरकार बन जाएगी।

KAMAL-IN-KARNATAKA-CONGRESS-OUT-OF-POWER-CM-SIDDARAMAIAH-LOSES-ELECTION-ON-ONE-SEAT4.jpg

चुनाव के बाद राजनीतिक पंडितों ने त्रिशंकु विधानसभा की अनुमान लगाया था। एचडी देवेगौड़ा के जेडीएस को किंगमेकर बताया जा रहा था। लेकिन मतों की गिनती शुरू हुई तो सारे अनुमान धरे के धरे रह गये। भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। कर्नाटक के पिछले पांच विधानसभा चुनावों का यही ट्रेंड रहा है कि सत्तारूढ़ दल या गठबंधन दोबारा जीत हासिल नहीं कर पाता। 2008 में यहां भाजपा की सरकार थी तो 2013 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब 2018 में फिर भाजपा का सत्ता में आना तय है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि येदियुरप्पा ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

KAMAL-IN-KARNATAKA-CONGRESS-OUT-OF-POWER-CM-SIDDARAMAIAH-LOSES-ELECTION-ON-ONE-SEAT3.jpg

इन चुनाव रुझानों ने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्मा बरकरार है। कांग्रेस की हार से राहुल गांधी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनके लिए ये बड़ी अग्निपरीक्षा थी जिसमें वे अपनी क्षमता साबित नहीं कर पाये।  इस चुनाव में कांग्रेस के नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव हार गए हैं हालांकि वे बदामी सीट पर वह 4801 वोटों से आगे चल रहे थे। मतगणना के रुझानों के देखते हुए कांग्रेस ने हार स्वीकर कर ली है। राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी पार्टी सरकार में पांच साल रहने के बाद सत्ता से बेदखल होती दिख रही हैशिवकुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी मेहनत की लेकिन स्थानीय नेता चुनाव हार गए हम राहुल की रैलियों का पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाए इसलिए हार हुई।

 

 

Suggested News