बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़हिया में कन्हैया कुमार जदयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बड़हिया में कन्हैया कुमार जदयू में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

लखीसराय. जिले के बड़हिया नगर परिषद के महावीर जी धर्मशाला में जदयू मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कार्यक्रम उपस्थित थे। जदयू प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद आदि मंचासीन थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार जदयू की सदस्यता ली।

भाजपा से जदयू में आये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार एवं नीरज कुमार आदि  भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा पर जमकर बरसे और कहा कि भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा बैधनाथ फ़ार्मा के कर्मी की तरह पार्टी चलाना चाहते हैं। इसके कारण हम लोग नीतीश कुमार के विकास कार्य से प्रभावित होकर एवं मुंगेर के सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर जदयू के सैकड़ों लोगों के साथ शामिल हुए हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को चादर, माला के साथ जदयू परिवार की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जदयू पार्टी नहीं एक परिवार है, जहां छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कन्हैया कुमार से मेरा संबंध 2004 से अच्छा संबंध होते हुए भी 2014 में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा, लेकिन मुझे कन्हैया मदद नहीं किया। मुझको इसके लिए कोई मलाल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि चरित्रवान कार्यकर्ता आज जदयू परिवार में शामिल हुआ है। उसके लिए कन्हैया को तहेदिल से जदयू परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा यह क्षेत्र जितना मुझे मदद किया उसको भुला नहीं सकता हूं ना कर्ज चुका पाएंगे। ना इस जन्म में ना उस जन्म में भूला पाऊंगा। इस कर्ज से मुक्त नहीं हो पाऊंगा। नीतीश जी कर्म पुरुष है, जो सोचते हैं उनको पूरा करते हैं, जिसके कारण पूरे भारत का मॉडल बिहार है। पहले बिहार में होता है फिर भारत सरकार एवं अन्य राज्यों अपनाते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि मैं लकीर मिटाता नहीं उसके नीचे बड़ी लकीर खींचने में विश्वास करता हूं। उन्होंने किसानों की मांग पर कहा कि टाल योजना में बिहार सरकार ने अपने खजाने से 1600 करोड़ दिया है। बड़हिया जनता के अनुमंडल मांग पर कहा अभी अनुमंडल नहीं बन रहा है, जब बनेगा तो बड़हिया अनुमंडल बनेगा। ट्रेन ठहराव पर कहा कि आपस में बात कर लें कोई एक ट्रेन का ठहराव कराया जायेगा। 

वहीं प्रदेश जदयू प्रवक्ता सह पार्षद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार सरकार के दर्जनों काम बताकर विस्तार से उपलब्धियां गिनाया और कहा कि सरकार नीतीश कुमार ने बंदुक संस्कृति मिटाकर कलम संस्कृति बिहार में कायम कर बिहार में अमन चैन स्थापित किया। जिन लोगों ने विचार व्यक्त किया उनमें झारखंड दुमका जदयू जिलाध्यक्ष उदय सिंह, अधिवक्ता शशि कुमार,जिप अध्यक्ष टन टन कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Suggested News