बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिरेल हुई कन्नूर बंगलुरु एक्सप्रेस, पांच डिब्बे पटरी से उतरी, आधी रात को यात्रियों में मच गया हड़कंप

डिरेल हुई कन्नूर बंगलुरु एक्सप्रेस, पांच डिब्बे पटरी से उतरी, आधी रात को यात्रियों में मच गया हड़कंप

DESK : बड़ी खबर दक्षिण पश्चिम रेलवे से सामने आई है। जहां आज सुबह कन्नूर बंगलूरु एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन में दो हजार से ज्यादा यात्री सवार थे। एसडब्लूआर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के अनुसार हादसा आज तड़के 3.50 के करीब यह हादसा हुआ है। उस समय गाड़ी बेंगलुरू मंडल के टोपपुरु-सिवदी के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान पहाड़ी इलाके को पार करने के दौरान ट्रेन पर पत्थर गिरने के कारण ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे की तरफ से बताया गया कि इस हादसे के दौरान ट्रेन में 2348 यात्री मौजूद थे। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है।

यात्रियों में मच गया हड़कंप

रात के समय गहरी नींद मे सो रहे यात्रियों में ट्रेन के अचानक झटके के साथ रूक जाने के कारण हड़कंप मच गया। कई यात्री ट्रेन से उतर गए। लोगों ने देखा कि ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे हुए थे। फिलहाल ट्रैक पर गिरे पत्थरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं इस दौरान रूट पर कई घंटे तक यातायात बंद रहा। 

Suggested News