बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में अपराध बेलगाम! लुटेरों ने पहले कारोबारी का लाइसेंसी पिस्टल छीना, फिर उसी से मार दी गोली

सीतामढ़ी में अपराध बेलगाम! लुटेरों ने पहले कारोबारी का लाइसेंसी पिस्टल छीना, फिर उसी से मार दी गोली

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कारोबारी युवक को अपराधियो से उसी की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी है। अपराधियो ने युवक के पैर और सर में गोली मारी है और उसका बंदूक ले फरार हो गए है। घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के रघुनाथपूरी मोहल्ले की है। जख्मी की पहचान धीरेन्द्र कुमार पंकज उर्फ गुड्डू झा के रूप में की गई है। जिसे इलाज के लिए डॉ वरुण के शहर स्थित नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जख्मी पैसे को सुध पर लगाने का व्यपार करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गुड्डू झा सुबह अपने घर से निकल कर पैदल मेन रोड की ओर जा रहे थे। इसी बीच रघुनाथपुरी एसएसबी कैम्प के पास बाइक सवार दो अपराधियो ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट नजदीक से गोली मारकर जख्मी कर दिया। अपराधियो के गोलीबारी में गुड्डू झा को दो गोली पैर में तथा एक गोली सिर में लगी है। अपराधियो ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी लूट लिया। 


आनन फानन में लोगों ने उन्हें बाइक से डॉ वरुण के क्लिनिक में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गुड्डू झा पेशे से पैसा का लेनदेन का काम करते थे। वैसे घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। सूचना मिलते ही सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार समेत नगर और मेहसौल ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जाँच में जुट गई है।

जिले में लगातार हो रही है अपराधिक घटनाएं

पिछले एक पखवारे में सीतामढ़ी में लूट का आधा दर्जन से अधिक बड़ी वारदातें हो चुकी है। जिनमें कुछ लोगों को अपना जान भी गंवानी पड़ी है। लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं के बाद अब लोगों का पुलिस पर विश्वास चरमराने लगा है। लोग तत्काल अपराध पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।


Suggested News