बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा लोगों का दिल जीत कर पार्टी के निकट लाएं

तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा लोगों का दिल जीत कर पार्टी के निकट लाएं

PATNA : आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता मे राजद के उपाध्यक्षों की बैठक हुई. जिसमे राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, तनवीर हसन, शिवचंद्र राम सहित राजद के सभी उपाध्यक्षओं ने भाग लिया और पार्टी को मजबूत,आमलोगों की पार्टी बनाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक लगभग चार घंटे तक चली. इस मौके पर राजद  को आम लोगों से जोड़ने के लिये सुझाव दिए गए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को हमेशा बढ़ाये रखा जाए. उनकी किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं कि जानी चाहिये. कार्यकर्ता ही पार्टी के नीव होते हैं. पाटी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया जाय. 

उन्होंने कहा की सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने से काम नहीं बनेगा, पार्टी कार्यकर्ता को हमेशाह लोगों के संपर्क मे रहना होगा. लोगों की समस्या को समझ कर इसे पाटी नेतृत्व तक पहुंचाएं और समस्या का हल खोज कर इसके निदान की दिशा मे कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं. लोगों का दिल जीत कर लोगों को पार्टी के निकट लाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ कर पाटी को मजबूत करें. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हताश या निराश न हों. राजद राज्य की सब से बड़ी पार्टी है और इसका जनाधार बहुत मजबूत है. राजद से जनता का बड़ा लगाव है. उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है वे घर घर जाएं और लोगों की सेवा कर उनका विश्वाश जीतें. 

बताते चलें की बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बीते दिनों पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर आक्रामक नजर आये. उन्होंने राज्य सरकार को निशाने पर लिया. इसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष से भी एक घंटे तक मुलाकात किया. इसके बाद वे धन्यवाद यात्रा पर जाने की रणनीति में जुट गए हैं. इसके साथ ही वे मानव श्रृंखला की तैयारियों में भी जुटे हैं. 

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News