बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में दो सगे भाईयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

कटिहार में दो सगे भाईयों को मारी गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

KATIHAR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां मछली मारने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई है। इस घटना में जहां एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल सभी फरार है पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया  कि जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गुरमेला गाँव मछली मारकर लौट रहे राजकुमार चौधरी और उसके भाई सरल चौधरी को गांव के ही अशोक चौधरी और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की फिर दोनो भाई को गोली मार दी। 

इस घटना में जहां राजकुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से गंभीर रुप से घायल सरल चौधरी को परिजन स्थानीय अस्पताल में लेकर गये जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भागलुपर रेफर कर दिया। 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक राजकुमार का भतीजा प्रमित कुमार ने बताया की उसके चाचा लोग गंगा क्षेत्र के जलकर से मछली मारकर लौट रहे थे। उसी दौरान अशोक चौधरी और उसके गुर्गों ने पहले तो रंगदारी की मांग की और रंगदारी नही देने पर दोनो अशोक के गुर्गों ने दोनो पर गोली चला दिया। जिससे घटना स्थल पर राजकुमार की मौत और सरल घायल हो गया। 

मृतक का भाई की माने तो अशोक चौधरी पहले से ही दबंग और आपराधिक प्रवर्ति के लोग हैं और पहले भी वे अपने गुर्गों के साथ उन लोगों को परेशान करते रहे हैं। 

इधर घटना को लेकर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि इस मामले में 09 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है ,सभी फरार है ,जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

बता दें कटिहार में जलकर और मछली पालन से जुड़े विवाद का ये कोई पहला मामला नही है। अक्सर इसे लेकर यहां विवाद और ऐसी घटना होती रहती है। लेकिन अब ऐसे  मामलो में  हत्या जैसी वारदात को भी अंजाम दिया जाने लगा है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News