बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर शख्स को मारी गोली

कटिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर शख्स को मारी गोली

Katihar : जिले में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गये है। उन्हें कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए घर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी है। घटना में गंबीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पत्थरबाड़ी गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने एक दिलीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी। वहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। 

अचानक हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गया। आनन फानन में परिजन ग्रामीणों की सहायता से घायल दिलीप सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दिलीप सिंह को अपराधियों ने दो गोली मारी है। वही अस्पताल में उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से 18 डिसमिल जमीन को लेकर दिलीप सिंह और मोहम्मद आलम नामक व्यक्ति के बीच  कुछ विवाद चल रहा है। परिजनों का आरोप है उसी लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। 

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News