बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: कटिहार में नाव हादसा, महानंदा नदी में डूबी नाव... 60 लोग थे सवार

BIG BREAKING: कटिहार में नाव हादसा, महानंदा नदी में डूबी नाव... 60 लोग थे सवार

N4N DESK: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां पश्चिम बंगाल सीमा से सटे महानंदा नदी में नाव पलट गई है।जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 60 लोग सवार थे। नाव पलटने से कई लोगों के लापता होने की सूचना है।जबकि कई लोग सुरक्षित बाहल निकले हैं।

जानकारी के अनुसार आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया-वाजिदपुर के बीच यह हादसा हुआ है। खबर के अनुसार लगभग 60 की संख्या में लोग बंगाल के बड़ीओल नदी के सहारे बारसोई अनुमण्डल आ रहे थे. इसी क्रम में बीच नदी में नाव पलटने से ये हादसा हुआ है.

अभी तक तीन शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के इटाहार थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदोपुर में गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे महानंदा नदी में नाव हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन शवों को बरामद किया है।

Suggested News