KATIHAR: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कटिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डू और राजेश को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस से लूटी गई एक रायफल, 47 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया है।
कटिहार के एसपी विकास कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मनिहारी थाना क्षेत्र के दियरा से अपराधी राजेश सिंह और गुड्डू को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधी राजेश सिंह पहले भी जेल जा चुका है। कई मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी। गिरफ्तार दूसरे अपराधी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।