बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार सदर अस्पताल में महिला से छेड़खानी...आरोपी गार्ड फरार

कटिहार सदर अस्पताल में महिला से छेड़खानी...आरोपी गार्ड फरार

KATIHAR: बिहार के अस्पतला में भी महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला कटिहार का है जहां सदर अस्पताल में महिला की अस्मत लूटने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल कर्मी नाईट गार्ड ने एक महिला से छेड़छाड़ किया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है की मनसाही थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला जब SNCU में नवजात को रात में दूध पिला रही थी तो गार्ड ने उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह महिला हंगामा मचाते हुए जब बहार आई तो परिजनों ने गार्ड को पकड़ कर धुनाई कर दी । पकड़ में आने के बाद गार्ड ने माफ़ी मांगी फिर फरार फरार हो गया।

वहीं सिविल सर्जन ने कहा है कि महिला ने अस्पताल प्रशासन से इसकी लिखित शिकायत भी की है।उन्होंने बताया कि उक्त महिला का नवजात पिछले 8 दिनों से SNCU में भर्ती है।पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी। 

लेकिन बड़ा सवाल यही कि अस्पताल प्रशासन जिसके कंधे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी हुई है वही अगर इस तरह की हरकत करे तो फिर आमलोग किस पर भरोसा करेंगे।

Suggested News