बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केसीआर ने सीएम नीतीश को किया फोन, कार्यक्रम में शामिल होंगे ललन सिंह, सबको करेंगे एकजुट

केसीआर ने सीएम नीतीश को किया फोन, कार्यक्रम में शामिल होंगे ललन सिंह, सबको करेंगे एकजुट

KAIMUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के हर जिले में जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश कैमूर पहुंचे। जहाँ भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती पंचायत के पढौती और कोचाढी में उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केसीआर के द्वारा दिए गए न्योता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की केसीआर यहां आए हुए थे। उन्होंने मुझे इनवाइट किया और फोन भी किया। उन्हीं का कोई कार्यक्रम है।  उन्होंने कहा की हम वहां पर गए हुए हैं। 

वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा की केसीआर ने अपनी पार्टी से किसी को या डिप्टी सीएम को भेजने को कहा है। लेकिन मैंने कहा था की उनके कार्यक्रम में कोई न कोई जाएगा। अगर कोई इनवाइट करता है तो हम लोग भेज रहे हैं और दूसरा कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का भारत जोड़ों कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद एक राउंड हम लोग सबको एकजुट करने का बात कर लिए हैं। उस पर फिर से बात करेंगे। इसके बाद देखेंगे कि कितने लोग एक साथ एकजुट होते हैं। अभी हम सभी लोगों का इंतजार कर रहे हैं। अगर बीच में किसी का इनविटेशन होता है तो देखा जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का इनविटेशन दिया था। लेकिन मैंने कहा कि पहले आप अपना कार्यक्रम कर लीजिए। फिर बुलाईएगा तो बात होगी। वह अलग बात है की अन्य पार्टियां भी अगर किसी चीज के लिए या निजी कार्यक्रम में बुलाती है तो कोई दिक्कत नहीं है।

जयराम रमेश द्वारा कहा गया है कि कांग्रेस के बिना देश में कोई गठबंधन नहीं है। इस बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा की हम लोग चाहते हैं कि सब लोग एक साथ हो जाये। अभी उनकी पूरी बातचीत नहीं हुई है। आपको मालूम होगा कि आज से कई महीना पहले हम सब से मिलकर सभी लोगों से कह दिए हैं। बीजेपी के अगेंस्ट में हम चाहते हैं कि सभी लोग एकजुट हो जाए जल्द से जल्द।

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के कार्यों का सराहना किया। उन्होंने कहा जीविका दीदी जो काम कर रही है इनका बना हुआ सामान इस राज्य के बाहर भी जाता है। कैमूर हम लोगों के लिए बहुत इंपोर्टेंट है । मैं लगातार घूमता रहता हूं, 3 साल कोरोना वायरस मैं नहीं घूम पाया। मैं सभी जगह घूम कर देख रहा हूं और आगे क्या करने की जरूरत है। हम लोग सभी लोगों का विकास कर रहे हैं समाज के हर तबके के लिए उत्थान का काम कर रहे हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News