बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केदारनाथ हादसा: चार दिवसीय सर्च अभियान में फिर मिले 4 नरकंकाल,पिछले 7 वर्ष में मिल चुके हैं 703 नरकंकाल

केदारनाथ हादसा: चार दिवसीय सर्च अभियान में फिर मिले 4 नरकंकाल,पिछले 7 वर्ष में मिल चुके हैं 703 नरकंकाल

NEWS4NATION DESK : 2013 में हुआ केदारनाथ हादसा अभी लोगों के दिलो दिमाग से बिल्कुल नहीं हटा है। केदारनाथ हादसे को लेकर लगातार पिछले 7 सालों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बार के चार दिवसीय सर्च ऑपरेशन में एक बार फिर से 4 नर कंकाल मिले हैं। बता दें कि 2013 से लगातार हो रहे सर्च ऑपरेशन  में अब तक 703 स्केल्टन मिल चुके हैं। 16 सितंबर को चार दिवसीय सर्च अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसमें 10 टीमों को केदारनाथ से जुड़े अलग-अलग रूट पर लगाया गया था।

अब तक मिल चुके हैं 703 स्केलटन

2013 में हुए रूह कंपा देने वाला केदारनाथ हादसा के आज 7 साल बीत चुके हैं। लेकिन नर कंकालों का मिलना अभी भी जारी है। 2013 से अब तक कुल 703 नर कंकाल केदारनाथ के पहाड़ियों में मिल चुके हैं। यह प्राकृतिक आपदा इतना भीषण था की हजारों लोगों की जान अचानक चली गई थी। बहुत सारे लोग पहाड़ों पर फंस गए थे और उनकी जान भूख से चली गई थी। केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों को कंकालों की खोजबीन के लिए हमेशा सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। इसी सिलसिले में 16 सितंबर को 4 दिवसीय सर्च अभियान शुरू किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में 10 टीमों को केदारनाथ से जुड़े अलग-अलग ट्रैकिंग रूट पर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि 4 दिनों तक एक भी नर कंकाल सर्च टीम को हाथ नहीं लग पाया। वही इसके बाद 9 टीमें शनिवार को वापस आ गई। जबकि एक टीम का अभियान रविवार तक बढ़ा दिया गया था और उसी टीम को रविवार कि सुबह चार अंक नर कंकाल मिले। नर कंकाल रामबाड़ा के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नर कंकालों का डीएनए सैंपल लेने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

2013 से लेकर अब तक 703 कंकाल सर्च टीम के हाथ लगे हैं। हादसे के बाद रेस्क्यू दलों के द्वारा 4000 से अधिक शव बरामद किए गए थे। लेकिन उस दौरान कई लोगों का पता नहीं चल पाया था। इसी को देखते हुए पिछले 6 वर्षों में शासन के द्वारा कई बार सर्च अभियान चलाया जा चुका है। जिसमें 703 कंकाल पाए गए हैं।

Suggested News