बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदले की राजनीति पर उतरे केजरीवाल, पुराने साथी कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज कराया मामला, कवि के घर पहुंची पुलिस

बदले की राजनीति पर उतरे केजरीवाल, पुराने साथी कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज कराया मामला, कवि के घर पहुंची पुलिस

DESK : राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलते रहे हैं और इसमें बदले की कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का गलत उपयोग करने से भी परहेज नहीं किया जाता है। अब इसी रास्ते पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी चल निकले हैं। दोनों के निर्देश पर पंजाब पुलिस की एक टीम प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची है। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम उन्हें नोटिस तामील करने पहुंची और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

विश्वास ने ट्विट कर मान को किया आगाह

पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम को टैग करते हुए ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि " सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे"

विश्वास पर लगाई गई छह धाराएं

कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है। फिलहाल पंजाब पुलिस के अफसर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

आशुतोष ने भी बताया गलत 

वहीं कुमार विश्वास के खिलाफ हो रही कार्रवाई को आप के पूर्व नेता आशुतोष ने भी गलत बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- पंजाब पुलिस को डॉ. कुमार विश्वास के पास भेजा जा रहा है। यह अच्छा नहीं है। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। भगवंत मान को सीएम के तौर पर लंबा सफर तय करना है, पंजाब को और समृद्ध बनाने पर ध्यान दें...अरविंद केजरीवाल को ऐसा नहीं होने देना चाहिए, इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद उन्हें कहा कि अगर मैं पंजाब का CM नहीं बना तो इस आजाद सूबे का पहला PM बनूंगा। केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। विश्वास ने केजरीवाल को बहस की भी चुनौती दी थी। अब इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। 

Suggested News