बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र में मंत्री बनाये जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिले पशुपति कुमार पारस, पढ़िए पूरी खबर

केंद्र में मंत्री बनाये जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिले पशुपति कुमार पारस, पढ़िए पूरी खबर

NEW DELHI : लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस और बिहार लोजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। लोजपा के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा की गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर आधे घंटे तक इन दोनों नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात हुई। 

पार्टी प्रवक्ता अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पशुपति पारस की अमित शाह से फोन पर बात हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने तथा केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस का औपचारिक तौर पर गृह मंत्री के आवास पर यह पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात को किसी भी राजनीतिक निहितार्थ से जोड़कर नही देखा जाना चाहिए।  

गौरतलब है कि बुधवार को पारस जी के छोटे भाई स्व0 रामचन्द्र पासवान की द्वितीय पुण्य तिथि थी, जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी शामिल हुए थे। उसके बाद शाह और पारस के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात हुई।

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News