बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केरल पुलिस ने छापेमारी में छपरा से गिरफ्तार किया साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड को

केरल पुलिस ने छापेमारी में छपरा से गिरफ्तार किया साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड को

Chapra: केरला की पुलिस ने गुरुवार को छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियावां मुहल्ले के एक युवक को साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में ट्रांजिट वारंट के लिए पेश किया। गिरफ्तार युवक दहियावां मुहल्ले के निवासी सन्नी बताया जाता है। न्यायालय से अनुमति के बाद केरला की पुलिस सन्नी को अपने साथ लेकर गयी.

बताया जाता है कि गिरफ्तार युवक पर साइबर क्राइम के जरिये लाखों रूपये की राशि जाल साजी कर निकालने का आरोप है। इस मामले में केरला की पुलिस कई दिनों से जिले में छापेमारी कर रही थी और इससे जुड़े कई लोगों से पूछ ताछ भी कर चुकी है। कई दिनों से जिले के कई स्थानों पर छापेमारी व जांच के बाद जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी। 

साइबर फ्राड के मामले में केरला पुलिस को गिरफ्तार सन्नी से कई महत्वपूर्ण सुराग मिला है। साइबर क्राइम करने वाले नेशनल गिरोह के सदस्यों ने बड़ी रकम का घोटाला किया है और इस मामले में केरला की पुलिस जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की। सारण जिले में तीन सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंची है। एक युवक को हिरासत में लेकर केरला की पुलिस ने लंबे समय तक पूछताछ की जिसके बाद सन्नी को गिरफ्तार किया गया.

Suggested News