बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर, महागठबंधन उम्मीदवार सहनी ने सांसद कैसर पर साधा निशाना

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर, महागठबंधन उम्मीदवार सहनी ने सांसद कैसर पर साधा निशाना

KHAGARIA : खगड़िया संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरो पर है। एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी लगातार जनसम्पर्क अभियान चलाकर जनता को विकास का भरोसा देने में जुटे हैं। महागठबंधन के प्रत्याशी व विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज खगड़िया के नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए वर्तमान सांसद पर जमकर बरसे।

मुकेश सहनी ने कहा कि यह वो वक़्त है, जब खगड़िया की महान जनता को चिंतन करना चाहिए कि उन्होंने अच्छे दिन की बातों पर भरोसा कर एनडीए को जीत दिलाई थी, तो क्या एनडीए ने जो अच्छे दिन का वायदा किया था वे आये। अरे अच्छे दिन तो दूर की बात है, जिसे जनता ने सांसद बनाकर सदन में खगड़िया का प्रतिनिधि बनाया वही कभी नहीं आये। जब सांसद को चुनाव बाद अपने क्षेत्र से कोई मतलब नहीं रहता तो ऐसे में यहां का विकास कैसे संभव है। क्या आप फिर से ऐसा ही प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं, जो आपको चुनाव बाद भूल जाये। अगर नहीं तो आप हमें अपना प्यार और समर्थन दें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खगड़िया की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए कहा कि देश और देश का संविधान आज खतरे में है। जो लोग आज केन्द्र की सत्ता में हैं, वे पांच सालों में सिर्फ नारों और जुमलों की बरसात करते रहें। हद तो अब यह हो चुकी है कि ये मुद्दे पर बात नहीं करते और देश की जनता को बांट कर वोट लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आप से अपील है कि आप इस बार हम पर भरोसा जताएं और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि अगर आपने हमें लोकसभा भेजने का काम किया तो खगड़िया की पहचान विकास कार्यों में देश में अव्वल होगी। 

मुकेश सहनी ने कहा कि स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, सड़क के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाओं के अलावा आपके सम्मान के लिए महागठबंधन और विकासशील इंसान पार्टी काम करेगी।

जनसंपर्क अभियान में राजद विधायक चंदन कुमार राम,राजद के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू कुमार,रालोसपा के अमित कुमार मंटू, उदय कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहें। 

Suggested News