बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिक्किम में हादसे में मारे गए सेना के जवानों में खगड़िया का लाल भी था शामिल, मौत की खबर आते ही पूरे गांव में पसरा मातम

सिक्किम में हादसे में मारे गए सेना के जवानों में खगड़िया का लाल भी था शामिल, मौत की खबर आते ही पूरे गांव में पसरा मातम

KHAGDIYA : सिक्किम के जेमा में कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के खगड़िया जिले का एक लाल भी शहीद हुआ है।भारतीय सेना में जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत चंदन कुमार मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है।आर्मी जवानों से भरी एक ट्रक कल गहरी खाए में जा गिरी थी।जिसमें चन्दन कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए थे।

कल रात  चन्दन के शहीद होने की खबर उनके पैतृक गांव परबत्ता प्रखंड के नया गांव पचखुट्टी आई ।जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया है। शहीद आर्मी अधिकारी के माता - पिता बदहवास है।आपको बता दें कि चंदन कुमार मिश्रा JCO के पद पर वर्ष 2001 में पदस्थापित हुए थे।वर्ष 2008 में उनकी शादी हुई थी।उन्हें एक लड़की और एक लड़का है।दोनों बच्चे का उम्र 11 साल से कमहै। पत्नी और बच्चे भी सिक्किम में साथ रहते थे। इधर दुखद खबर से गांव में शोक की लहर है।

शहीद चंदन के दोस्तों ने बताया कि वह शुरू से ही बहुत मेहनती था। मेरे साथ ही वह सेना में बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस किया करता था। 


Suggested News