बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घने कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

घने कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

सुपौल।  जिले के छातापुर प्रखंड अन्तर्गत भीमपुर पंचायत स्थित एन-एच 57 सड़क मार्ग  भीमपुर थाना समीप पटना से आ रही बस घने कोहरे के कारण लग-भग 15 फीट खाई में जा गिरी जिसमें दर्जनों यात्री घायल हो गए  जिसके जिसके बाद ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से घायल लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह सबेर एक यात्री बस पटना से वापस पूर्णिया जा रही थी।  इसी क्रम में बस रास्ते में ही भीमपुर थाना से लगभग 500 मीटर पश्चिम एन-एच 57 मुख्य सड़क मार्ग किनारे लगभग 15 फीट खाई में जा गिरी जिसमें दर्जनों यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया सभी धायल व्यक्ति की इलाज स्वास्थ्य केंद्र में हो रही है , फ़िलहाल किसी भी यात्री की हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

लगातार हो रहे हैं हादसे

पिछले एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में कोहरे का असर देखा जा रहा है। कुहासे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले ही मोतिहारी और कैमूर में कोहरे के कारण बड़े हादसे हुए थे, वहीं गोपालगंज में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थी।


Suggested News