बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में खैनी नहीं देने की मामूली बात पर बदमाश को आया गुस्सा, शख्स को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

पटना में खैनी नहीं देने की मामूली बात पर बदमाश को आया गुस्सा, शख्स को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

PATNA : पटना में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिसे जानकर आप चौंक जाते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल खैनी नहीं देने पर एक शख्स को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। चाकू उसके पंजरी में लगी है। खून से लथपथ शख्स को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

घटना पटना के दुल्हिनबाजार थाना इलाके की है। जहां जमुई बाजार में एक शख्स को खैनी नहीं देने पर बदमाश ने चाकू मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल शख्स की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के गुलाल चक निवासी मोहन यादव 45 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जमुई बाजार के पास एक शख्स ने मोहन यादव से खैनी मांगी। 

जब उसने मना कर दिया तो दोनों में विवाद होने लगा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। फिर उस शख्स ने मोहन यादव के पंजरी में चाकू मार दिया और फिर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे और खून से लथपथ मोहन को दुल्हिनबाजार अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News