बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खराब मौसम के कारण मुंबई से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट की कराई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

खराब मौसम के कारण मुंबई से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट की कराई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

पटना... मौसम खराब होने की वजह से मुम्बई से दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट SG 944 को डायवर्ट कर दिया गया।  फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है। विमान में चालक दल के अलावा कुल 178 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक,  11 बजे फ्लाइट को दरभंगा पहुंचा था,  लेकिन कमजोर दृश्यता की वजह से विमान को दरभंगा में उतारा नहीं जा सका। इसके बाद पायलट ने पटना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को पटना की ओर मोड़ दिया। इसके बाद पटना में विमान की लैंडिंग कराई गई।

दरभंगा से लौटने के बाद दिन में 12.54 बजे विमान को पहली बार पटना में लैंड कराया गया। उसके बाद दो बजे यात्रियों को लेकर यह विमान फिर से पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुआ। विमान के दोबारा भी दरभंगा में लैंडिंग न कर पाने के कारण उसे पटना की ओर लाना पड़ा। दोबारा यह विमान पटना एयरपोर्ट पर शाम 4.35 बजे उतरा। दो-दो बार  फ्लाइट के दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने से यात्री परेशान हो गए। इधर पटना एयरपोर्ट पर सही सूचना नहीं मिलने से नाराज  यात्रियों ने  एयरपोर्ट परिसर में हंगामा भी किया। हंगामा बढ़ता देख स्पाइसजेट ने शाम सात बजे चार एसी बसों से 160 यात्रियों को दरभंगा भेज दिया। इनमें 18 यात्री पटना में ही रुक गए। 

बताया जा रहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिग के लिए काफी कोशिश की गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। फिर फ्लाइटा का रूट बदलना पड़ा। फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Suggested News