बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खास बातचीत: चुनाव परिणाम पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम का बड़ा दावा, जानिए क्या कहा...

खास बातचीत: चुनाव परिणाम पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम का बड़ा दावा, जानिए क्या कहा...

पटना... अब सिर्फ घोषणा होने की औपचारिकता ही बाकी है। ये तय हो गया है कि तेजस्वी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने अपने पति की जीत को लेकर कहा कि उनकी जीत तो पहले से ही तय है और वो इस बार विधानसभा पहुंचेंगे। यह बात मोकामा सीट से चुनाव लड़ने वाले अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने न्यूज4नेशन के संवाददाता कुमार गौतम से कही। इस पहले उन्होंने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी।  

नीलम सिंह ने बताया कि एग्जिट पोल के नतीजों से हम बहुत खुश हैं। तेजस्वी के आने से नए बिहार का निर्माण होगा। युवा जो रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें रोजगार मिलेगा। दस लाख नौकरी देने का नवरात्र में तेजस्वी ने संकल्प ले रखा है। 

वहीं, नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने 15 साल में क्या किया है। शिक्षा का स्तर गिरा हुआ है। प्रदेश में बच्चियों के साथ आए दिन बलात्कार की खबरें मिलती है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर कोई काम नहीं किया है। अभी तो महाजंगलराज कहेंगे। 

नीतीश कुमार के पिछड़ने की वजह पर बताया कि बेरोजगारी बहुत थी, बाढ़ में कोई काम नहीं किया, किसानों को परेशानी हो रही थी वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो इलाज महंगा कर दिया। इसलिए लोगों में नाराजगी थी।


 


Suggested News