बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेल दिवस पर पीएम मोदी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजली, कहा-खेल और फिटनेस को बनायें अपनी दिनचर्या का हिस्सा

खेल दिवस पर पीएम मोदी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजली, कहा-खेल और फिटनेस को बनायें अपनी दिनचर्या का हिस्सा

Desk : आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती है। देश उनके जन्मदिवस 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मनाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए परिवारों और कोच की सराहना भी की है। 

पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्विटर पर पीएम ने लिखा है "भारत सरकार खेल को लोकप्रिय बनाने और भारत में खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए कई प्रयास कर रही है। मैं सभी से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। ऐसा करने के कई फायदे हैं। हर कोई खुश और स्वस्थ हो सकता है!"

पीएम ने आगे कहा है "आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक का जादू कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है। राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।"

Suggested News