बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार साल के बच्चे ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, पिस्टल की पहेली में उलझी पुलिस

चार साल के बच्चे ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक,  पिस्टल की पहेली में उलझी पुलिस

SAHARSA : सहरसा में एक बच्चे द्वारा गोली चला देने से हड़कंप मच गया। गोली उसके गर्दन की चीरती हुई निकल गयी। आनन-फानन में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। सोनवर्षा के राज थाना के विराटपुर गांव के नाथन रजक के चार साल के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। 

वो बुरी तरह घायल बताया जा रहा है। पिता नाथन रजक ने बताया कि उसका बेटा सावंत रजक कुछ बच्चों के साथ पोखर पर बकरी चरा रहा था, उसी समय पास में पड़ी पिस्टल पर उसकी नजर पड़ गयी और उसने खेल-खेल में उसे दबा दिया, जिससे गोली उसके गर्दन में जा लगी। निजी अस्पताल में सावंत का इलाज चल रहा है। 

अब यहां सवाल उठता है कि आखिर पोखर में पिस्टल कहां से आयी...क्या किसी अपराधी ने वारदात को अंजाम देने की नीयत से वहां पिस्टल छिपाकर रखी थी...क्या चार साल के बच्चे से पिस्टल की ट्रिगर दब सकती है...क्या किसी और ने बच्चे को निशाने पर लेकर गोली चलाई...इस तरह के कई सवाल हैं जो पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इधर, सहरसा के सदर थाना के एसआई सुंदरकांड झा का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है ? 


Suggested News