बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

70 साल के बुजुर्ग पर लगा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

70 साल के बुजुर्ग पर लगा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मसौढ़ी। धनरुआ थाना के एक गांव में शुक्रवार की शाम गांव के खंदे में रोज की तरह अपने पशुओं के लिए घास काटने गई 35 वर्षीया एक विवाहिता के साथ 70 वर्षीय एक वृद्ध के द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। हालांकि इस दौरान महिला किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से भाग निकली और धनरुआ थाना पहुंच इस संबंध में आरोपी वृद्ध थाना के मई मनेर गांव निवासी उमेश प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार की शाम गांव के बधार में जब वह खेतों में घास काट रही थी तभी आरोपी वृद्ध वहां आ धमका और उसे पीछे से पकड़ लिया। फिर वह उसके साथ बुरी नीयत से जोरजबरदस्ती करने लगा। हालांकि इस दौरान वह उसके चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग निकली। इधर पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया है। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उक्त महिला वृद्ध के खेत में घास काट रही थी जिसे लेकर उसे वृद्ध ने मना किया था। बस इसी बात पर दोनों में बकझक हो गई। 

 बहरहाल मामले में धनरुआ पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की  रही है। वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 

Suggested News