बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में पटवन करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात की वजहों की तलाश में जुटी पुलिस

खेत में पटवन करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात की वजहों की तलाश में जुटी पुलिस

कैमूर। जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के सिवान में खेत की पटवन करने गए छोटू गोंड को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात बीते रविवार शाम पांच बजे के आसपास की है। हत्या के बाद अपराधी आसानी से भागने में कामयाब हो गए।  गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो देखे कि छोटू गोंड खेत में खून से लथपथ पड़ा है। उसके सीने में दो गोली मारी गई है। वही घटनास्थल पर भभुआ पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है । 

ग्रामीण बताते हैं घर से खेत का पटवन करने के लिए छोटू गोंड  निकला था। शाम के 5 बजे गोली चलने की आवाज हुआ। गांव के लोग दौड़े तो देखे छोटू गोंड खून से लथपथ होकर खेत में गिरा पड़ा था। किसने गोली मारा और क्यों मारा यह समझ में नहीं आ रहा है। पहले से किसी से इसका दुश्मनी भी नहीं है।

 वही मामले की जांच में पहुंचे भभुआ थाना प्रभारी रामानंद मंडल ने बताया एक व्यक्ति की हत्या की बात जब पता चला हम लोग घटनास्थल पहुंचे हैं। सारंगपुर के रहने वाले छोटू गोंड  की सारंगपुर के सिवान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।


Suggested News