बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद की खुशी ने बिहार का नाम किया रौशन, भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में हुआ चयन, बधाईयों का लगा ताँता

औरंगाबाद की खुशी ने बिहार का नाम किया रौशन, भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में हुआ चयन, बधाईयों का लगा ताँता

AURANGABAD : औरंगाबाद शहर से सटे गंगटी गांव की बिटिया खुशी का चयन आज  भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में हुआ है। टीम में चयन होते ही खेल प्रेमियों के साथ-साथ परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खुशी के घर आते ही जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। खुशी गांव के ही स्व. संतोष सिंह की बेटी है। इनके माता घर पर ही रहते हैं। 

ख़ुशी की माँ ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बेहद रूची रखती थी। खुशी शुरूआत में कबड्डी समेत अन्य खेलों में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी है। लेकिन जब इंटर में पढ़ाई कर रही थी तो कॉलेज से ही चयन होकर वॉलीबॉल टीम में शामिल हुई। इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला। विश्वविद्यालय स्तर पर भी इनका शानदार प्रदर्शन रहा। काउंटर (आक्रमण क्षेत्र से) से खुशी की शानदारी पारी देख दर्शक गदगद हुआ करते थे. 

खुशी ने बताया कि वे अपने परिजनों के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंची है। खेल प्रेमियों व अपने कोच द्वारा मिली उत्साह से खुद गर्व महसूस करती थी। खेल के दौरान इन्हें किसी तरह की कोई सुविधाओं की परेशानी नहीं हुई। जिसके कारण ये आगे बढ़ती गई। खुशी को कई खिलाड़ी पछाड़ना चाहती थी। लेकिन उसने अपने हिम्मत के दम पर यह मंजिल पाई है।

भारतीय महिला बॉलीबॉल टीम में शामिल होने के बाद खुशी ने बताया की महिला टीम में ज्यादा परेशानी होती थी। कई लोग डराते थे कि आप एक लड़की हो, आगे जाना सुरक्षित नहीं है। लेकिन हम अपने परिजनों के सपोर्ट से आगे बढ़ते गये, जो भी परेशानियां होती थी। उसे टालते गई। हमे इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना था। आज हम इंडिया लेवल तक पहुंच चुकी हूं। अब हम इंडिया टीम की ओर से कई देशों के खिलाड़ियों के साथ सामना करने के लिए तैयार हूं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News