बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मछली मारने गए दो युवकों का अपहरण, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

पटना में मछली मारने गए दो युवकों का अपहरण, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

PATNA : पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र से दो युवकों के अपहरण का मामला सामने आया है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र की है जहां दो युवक मोहम्मद अलाउद्दीन और मोहम्मद रियाज नामक युवक का अपहरण कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनो युवक सीढ़ी घाट गंगा किनारे मछली मारने के लिए गए थे। जिसके बाद से दोनों युवक लापता है। 

हालांकि मोहम्मद अल्लाउदीन के पिता मोहम्मद तस्लीम ने बताया कि उसका बेटा ओर मोहम्मद रियाज दोनो बृहस्पतिवार को मछली मारने सीढ़ी घाट गए थे। जिसके बाद उससे फोन पर बातचीत भी हुई थी। लेकिन फिर उसका मोबाइल बन्द आने लगा। हालांकि परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे है। उन्होंने एक शख्स को नामित करते हुए खाजेकलां थाना में मामला दर्ज करा दिया है। उन्होंने जिस शख्स को नामित करते हुए एफआईआर किया है। उसपर आरोप लगाया है कि बराबर दोनो के द्वारा मारे गए मछली को छीन लिया जाता था। 

मामले में जब सिटी डीएसपी अमित शरण से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के अपहरण का मामला खाजेकलां थाना में  दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की बाते है तो जरूर कई लोग उनके अपहरण में शामिल होंगे। फिलहाल गंगा की रेत से कुछ सामान की बरामदगी हुई है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। फिलहाल अभी तक दोनों युवकों का पता नही चल  पाया है। फिलहाल मामले की बहुत ही गम्भीरतापूर्वक जांच किया जा रहा है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News