बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में किशोर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जमीन विवाद में किशोर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

KATIHAR : जिले में जमीन विवाद को लेकर एक किशोर की हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की झड़प हुई। 


KIDNAPPERS-KILLED-IN-LAND-DISPUTE-ANGRY-PEOPLE-MADE-ROAD-JAMS3.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र स्थित संतरामपुर गांव में सड़क को लेकर हुए विवाद पड़ोस के आठ लोगों ने चंदन नामक किशोर की जमकर पिटाई की। इस घटना में गंभीर रुप से घायल चंदन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

KIDNAPPERS-KILLED-IN-LAND-DISPUTE-ANGRY-PEOPLE-MADE-ROAD-JAMS4.jpg

वहीं स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। लोगो ने घटना के विरोध में बस्तोल-सनैली सड़क को जाम कर दिया और आगजनी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोग उलझ पड़े। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाबुझा और आरोपी को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। 

KIDNAPPERS-KILLED-IN-LAND-DISPUTE-ANGRY-PEOPLE-MADE-ROAD-JAMS2.jpg

इस मामले में पड़ोसी भोला ठाकुर समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की छानबीन में जुटी है।  

Suggested News