बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किंग महेंद्र को एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ गया महंगा, फंस गए

किंग महेंद्र को एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ गया महंगा, फंस गए

PATNA : जदयू सांसद महेंद्र प्रसाद जिन्हें किंग महेंद्र भी कहा जाता है कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना महंगा पड़ गया है। बताया जा रहा है कि किंग महेंद्र के साथ 45 साल से एक महिला लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। अब उस महिला ने कानूनन ब्याहता   होने का दावा करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले किंग महेंद्र के बेटे रंजीत ने किंग महेंद्र पर आरोप लगाया था कि उनके पिता अवैध तरीके से एक महिला के साथ रहते हैं और उनकी मां को भी बंधक बना लिया गया है जो उनकी कानूनन पत्नी है।

किंग महेंद्र के  बेटे ने आरोप लगाते हुए किंग महेंद्र को पारिवारिक झगड़े के लिए जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही किंग महेंद्र के साथ रहने वाली औरत के कब्जे से अपनी मां को मुक्त कराने का आग्रह भी किया था। गौरतलब है कि किंग महेंद्र के बेटे रंजीत ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस कर दिया था ।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए  हाईकोर्ट ने किंग महेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को जांच पूरी होने तक अलग रहने का आदेश दिया था।

अब लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के द्वारा भी कानूनन ब्याहता होने का दावा करने के बाद महेंद्र प्रसाद कानूनी पचड़े में फंस गए है। 

गौरतलब है कि किंग महेंद्र जहानाबाद जिला के गोविंदपुर गावँ के रहने वाले हैं,,महेंद्र प्रसाद जहानाबाद से सांसद भी रह चुके हैं। फिलहाल जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं

Suggested News