बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय! औपचारिक ऐलान बाकी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय! औपचारिक ऐलान बाकी

कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व सांसद कीर्ति आजाद का नाम तय कर लिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी तक कीर्ति आजाद के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन से यह पद खाली है।

कांग्रेस पार्टी जल्द ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करने वाली है। ऐसे में कीर्ति आजाद का नाम एक नामी क्रिकेटर और पूर्वांचली नेता होने के कारण आगे चल रहा है।  गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पास भी मनोज तिवारी के तौर पर एक पूर्वांचली अध्यक्ष है, जबकि आम आदमी पार्टी के लगभग एक दर्जन विधायक पूर्वांचल से आते हैं। इसी वोट बैंक पर अब कांग्रेस की भी नज़र है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कई नामों की चर्चा है। हालांकि इस दौड़ में कीर्ति आजाद का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके पीछे उनके पिता और सीनियर कांग्रेस नेता व बिहार के पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पूर्व पीएम राजीव गांधी से संबंध के अलावा प्रदेश में जारी गुटबाजी भी मानी जा रही है। पार्टी के भीतर एक राय है कि गुटबाजी को रोकने के लिए किसी नए को मौका दिया जाए।
 

 बताया जाता है कि पिछले दिनों सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद से फोन पर लंबी बातचीत की। चर्चा है कि दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने हाल ही अपनी तरफ से संभावित दावेदारों की एक सूची सोनिया गांधी को सौंपी है। कहा जा रहा है कि इस बारे मे आखिरी फैसला सोनिया गांधी लेंगी।

Suggested News