बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों के समर्थन में जाप नेताओं ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला, कहा- किसानों को बर्बाद करने की हो रही साजिश

किसानों के समर्थन में जाप नेताओं ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला, कहा- किसानों को बर्बाद करने की हो रही साजिश

रफीगंज । जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर किसान व मजदूर विरोधी कृषि कानून के खिलाफ रफीगंज बस स्टैंड पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला फूंका गया। जिस प्रकार भारत सरकार लगातार देश की विकास नीति को ताक पर रखकर सिर्फ भाजपा की सांप्रदायिक नीति एवं पूंजीपतियों को बढ़ावा नीति अपना रही है। सरकार रोजगार सृजन के मामले फेल है वही युवाओं के हाथ में रोजगार देने के बदले उनसे रोजगार छीनने का काम कर रही है। इससे देश पहले ही आर्थिक गुलामी की ओर जा चुका है। जो बचा उसे भी किसान विरोधी बिल लाकर पूरा कर दिया।

जाप नेताओं ने कहा कि  कांटेक्ट फार्मिंग नीति अपना कर उधोगपतियों को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वर्षों बाद भारत के किसान जागे हैं अब केंद्र सरकार आंख में धूल झोंक कर शोषण नहीं कर सकती। जिस प्रकार बड़े बड़े व्यवसायियों को भंडारण की छूट और बड़े - बड़े उद्योगपतियों को कृषि योग्य जमीन अधिग्रहण कर देना चाहती है। जिससे ईसका सीधा प्रभाव किसान पर पड़ेगा। हम किसान बिल विधेयक का पुरजोर विरोध करते हैं

समदर्शी ने धान खरीद पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान व मजदूर विरोधी केंद्र वह राज्य के तानाशाही रवैया के कारण किसान धान की लागत मूल्य से कम यानी हजार से 12 सो रुपए प्रति क्विंटल बेचने पर मजबूर हैं। कालाबाजारी और जमाखोरों को संरक्षण देकर सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। बिहार कही भी पैक्स के द्वारा किसानों की धान क्रय नहीं हो रही है, केवल कागजों पर खानापूर्ति हो रहा है। अगर किसानों का धान उचित दाम पर जल्द नहीं लिया गया तो जन अधिकार पार्टी  उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

Suggested News