बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान आंदोलन के बहाने उपद्रवियों ने कैसे उड़ाई गणतंत्र दिवस की धज्जियां, लाल किला से तिरंगा उतारा

किसान आंदोलन के बहाने उपद्रवियों ने कैसे उड़ाई गणतंत्र दिवस की धज्जियां, लाल किला से तिरंगा उतारा

  • 8:03 AM:-ट्रैक्टर परेड: सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़े, दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश
  • 8:17 AM- ट्रैक्टर परेड: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने परेड शुरू की, दिल्ली की ओर कूच
  • 8:47 AM- ट्रैक्टर परेड: सिंघु बॉर्डर के बाद टिकरी बॉर्डर पर भी किसानों ने बैरिकेड तोड़े
  • 9:30 AM- टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड के ऊपर से कूदकर आगे बढ़े किसान, दिल्ली में दाखिल हुए
  • 9:41 AM- गाजीपुर बॉर्डर पर प्रशासन ने हटाए बैरिकेड्स, 12 बजे से होनी है ट्रैक्टर परेड
  • 10:08 AM -गाजीपुर बॉर्डर धरनास्थल से निकले कुछ ट्रैक्टर, टोल पर रोका गया
  • 10:22 AM- नोएडा: परेड से पहले चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर पलटा, दो किसान घायल
  • 10:32 AM -गाजपुर बॉर्डर पर डीटीसी बस के शीशे टूटे, ट्रैक्टरों के लिए रास्ता बना रहे थे प्रदर्शनकारी
  • 10:34 AM -नोएडा मोड़ पर किसानों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
  • 10:38 AM -नोएडा मोड़ पर किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए


  • 10:41 AM -ट्रैक्टर परेड से पहले हंगामा, गाजीपुर में किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, नोएडा मोड़ पर लाठीचार्ज
  • 10:50 AM -सिंघु बॉर्डर: किसान नेता सतनाम सिंह ने कहा- हम पुलिस नहीं, अपने रूट पर करेंगे ट्रैक्टर परेड
  • 10:53 AM- राजपथ पर चल रही है गणतंत्र दिवस की परेड, दिल्ली के बॉर्डरों पर किसान-पुलिस भिड़े
  • 11:02 AM- ट्रैक्टरों से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
  • 11:14 AM -अलग रूट से दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे किसान, आनंद विहार अंडर पास पर पुलिस से झड़प
  • 11:25 AM- तय रूट से अलग रास्तों पर ट्रैक्टर लेकर उतरे किसान, गाजीपुर में बैरिकेड्स नाले में फेंके
  • 11:34 AM-ट्रैक्टर परेड: राकेश टिकैत ने कहा- हम शांतिपूर्ण रैली निकाल रहे हैं और तय रूट से वापस आएंगे
  • 11:43 AM- ट्रैक्टर परेड: किसानों ने अक्षरधाम में भी बैरिकेड्स तोड़े, सराय काले खां की तरफ बढ़े
  • 11:52 AM -गणतंत्र दिवस परेड खत्म, सिंघु-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को दी एंट्री
  • 12:14 PM- हंगामे के बाद अब हालात सामान्य, शांति से आगे बढ़ रही है किसानों की ट्रैक्टर परेड
  • 12:25 PM -दिल्ली: शांतिवन रेड लाइट पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, लाल किले की तरफ बढ़ी ट्रैक्टर परेड
  • 12:30 PM- दिल्ली: ITO तक पहुंचा किसानों का एक ग्रुप, लाल किले की तरफ बढ़ी ट्रैक्टर परेड
  • 12:44 PM -गाजीपुर बॉर्डर: किसानों ने बैरिकेड हटाए, पुलिस ने लगाए...किसानों ने फिर हटाए...टकराव की स्थिति
  • 12:49 PM- संयुक्त किसान मोर्चे की सफाई- जो लोग दिल्ली में दाखिल हुए, वो हमारी यूनियन का हिस्सा नहीं
  • 12:52 PM- दिल्ली के कई इलाकों में घुसे किसान, ITO पर ट्रैक्टरों से धकेलकर बस हटाने की कोशिश
  • 12:55 PM -दिल्ली: पुलिस हेडक्वार्टर के पास ITO पर हंगामा, बैरिकेड तोड़े, खड़ी बस भी हिलाई


  • 12:57PM- दिल्ली के ITO पर हंगामा, पुलिस बस पलटने की कोशिश कर रहे थे किसान, लाठीचार्ज
  • 1:07 PM -दिल्ली: ITO पर किसानों की ट्रैक्टर परेड बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े
  • 1:09 PM- दिल्ली: ITO पर हंगामा कर रहे थे किसान, ट्रैक्टरों से उतारकर पुलिस ने खदेड़ा, लाठीचार्ज
  • 1:15 PM- दिल्ली के ITO में आमने-सामने पुलिस और किसान, आंसू गैस के गोले और पत्थरबाजी
  • 1:24 PM -दिल्ली: ITO पर टकराव, पुलिस बरसा रही आंसू गैस के गोले, हाथों में लाठियां लेकर अड़े किसान, पत्थरबाजी
  • 1:28 PM -दिल्ली: ITO पर भारी हंगामा, पुलिस के बीच दौड़ाए गए ट्रैक्टर
  • 1:31 PM- ITO पर बवाल के बीच पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रोड बंद किए
  • 1:33 PM -ITO पर बवाल के बीच पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रोड बंद किए


  • 1:35 PM- दिल्ली के ITO पर भारी बवाल, किसानों ने दौड़ाए ट्रैक्टर, पुलिस को भी किनारे होना पड़ा
  • 1:41 PM- ITO पर हंगामे के बीच ट्रैक्टरों से लाल किला पहुंचे किसान, लहराए झंडे
  • 1:50 PM- योगेंद्र यादव की किसानों से अपील- जो रूट तय हुआ है उसी पर जाएं, शरारत करने वाले लोग हमारे नहीं
  • 1:54 PM- दिल्ली: ITO पर किसानों को समझाने की कोशिश कर रही पुलिस, आला अधिकारी भी मौके पर
  • 1:59 PM- दिल्ली: ITO के पास डीडीयू मार्ग पर ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा
  • 2:07 PM -लाल किले पर जहां पीएम फहराते हैं तिरंगा, वहां किसानों ने चढ़ा दिया अपना झंडा
  • 2:16 PM -राहुल गांधी ने कहा- हिंसा किसी समस्या का हल नहीं, कृषि-विरोधी कानून वापस लो
  • 2:22 PM- सिंघु बॉर्डर पर हृदयगति रुकने से एक किसान की मौत, सोनीपत का रहने वाला था किसान
  • 2:24 PM -लाल किले पर तिरंगे की जगह लगाए गए किसानों के झंडे को हटाने की कोशिश कर रही है पुलिस
  • 2:43 PM- किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- आंदोलन को खराब करने वाले लोग राजनीतिक दलों के हैं
  • 3:05 PM ट्रैक्टर परेड-0 ITO पर पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया, कैमरा और माइक छीना गया
  • 3:12 PM दिल्ली- बुराड़ी से सिंघु बॉर्डर की तरफ वापस जा रहे हैं किसानों के ट्रैक्टर

Suggested News