बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय कृषि कानून से किसानों के हित को जरा भी नुकसान नहीं है : सुशील कुमार मोदी

केंद्रीय कृषि कानून से किसानों के हित को जरा भी नुकसान नहीं है : सुशील कुमार मोदी

NAWADA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि केंद्रीय कृषि कानून से किसानों के हित को जरा भी नुकसान नहीं है. लेकिन विपक्ष सहित देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व जाल फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एमएसपी के सवाल पर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है. आज भी किसानों को यह छूट है कि वह जहां चाहे अपना अनाज भेज सकता है. बिचौलियागीरी खत्म करने के उद्देश्य से ही केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाया है. इसलिए बिचौलिए किसानों को गुमराह करने में जुटे हैं. 

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. जिसमें धारा 370 हटाना ,राम मंदिर का निर्माण करना ,किसानों के हित के लिए कृषि कानून बनाना, गरीबों को मुफ्त गैस की आपूर्ति करना ,अटल पेंशन योजना आदि शामिल हैंं. नरेंद्र मोदी के बेहतर कार्यों से परेशान विपक्ष के साथ ही देश को तोड़ने वाली ताकतें किसानों को गुमराह कर रही हैंं जिसे किसानों को समझना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे क्या दर्शा रहा है. हर हाल में नरेंद्र मोदी सरकार किसानों का हित चाहती है. यही वजह है कि किसानों को स्वतंत्र रूप से अपना अनाज बेचने के उद्देश्य से कानून बनाया है. ताकि किसान बिचौलियों की गिरफ्त से मुक्त होंं. 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए कृषि कानून के पक्ष में जनमानस में प्रचार प्रसार करने की भी सलाह दी. इस अवसर पर विधायक अरुणा देवी, भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, कन्हैया रजबार भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुना, नवीन केसरी, मंडल अध्यक्ष , अनिल मेहता, अखिलेश सिंह ,जिला पार्षद अंजनी सिंह ,मुखिया संघ अध्यक्ष गौतम कुमार उपस्थित थे. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News