बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान आंदोलन के समर्थन में 25 जनवरी को महागठबंधन बनाएगी " मानव शृंखला''

किसान आंदोलन के समर्थन में 25 जनवरी को महागठबंधन बनाएगी " मानव शृंखला''

गया।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू , किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मो सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह,बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी,कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, विनोद बनारसी, शिव कुमार चौरसिया, मनोज कुमार पान, नाजिर खान, लाडला आलम, सुरेन्द्र मांझी,सुजीत गुप्ता आदि ने कहा कि महागठबंधन द्वारा बिहार में 25 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में मानव शृंखला बनाने के लिए अभी से प्रचार, प्रसार, जागरुकता अभियान शुरू कर दिया गया है।

       नेताओं ने कहा की गया जिला में कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संघर्ष यात्रा के माध्यम से जिला के 332 ग्राम पंचायतों के हजारों गांवों में इसके लिए काम शुरू कर दिया है, पार्टी के प्रखंड, पंचायत, बूथ, अध्यक्ष इसकी तैयारी हेतु सभी गांवों का दौरा करेंगे।         ेताओ ने कहा की 1° की कड़ाके कि ठंड में किसान विगत 39 दिनों से लगातार आंदोलन कर किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं,इस दौरान 57 किसानों की मृत्यु भी हो गई, लेकिन गूंगी, बाहरी मोदी सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है।

नेताओं ने किसान, मजदूर, युवा, एवम् आमजन से 25 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में बनने वाले मानव श्रंखला में लाखो, लाख की संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Suggested News