बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसान आंदोलन : आज सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा भारत बंद, राजधानी पटना के सभी मुख्य चौराहों पर जवानों की होगी तैनाती

किसान आंदोलन : आज सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा भारत बंद, राजधानी पटना के सभी मुख्य चौराहों पर जवानों की होगी तैनाती

डेस्क...  आज किसानों ने विरोध में भारत बंद कर दिया है। किसानों को लगभग सभी विपक्षी दलों से भारत बंद का समर्थन मिल चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार काफी सजग है। प्रदर्शनकारी किसानों का भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। किसानों के बंद को कांग्रेस सहित सभी बड़ी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। इधर, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन आज 13वें दिन भी जारी है। 

किसान संगठनों के मुताबिक, 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भारत बंद होगा। इस दौरान सभी दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी, लेकिन शादी के कार्यक्रमों को बंद से छूट दी गई है। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी छूट रहेगी। 

किसान नेता बलदेव सिंह के मुताबिक, ये बंद शांतिपूर्ण रहेगा। किसी को भी हिंसक होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने हिंसा की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुजरात के 250 किसान बंद को समर्थन देने के लिए दिल्ली आएंगे। 

बताते चलें कि किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, टीआरएस, द्रमुक, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, टीएमसी, आरजेडी, आप और वामदलों ने भी अपना समर्थन दिया है। इनके अलावा दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया है। हालांकि आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने इस बंद से अलग रहने की घोषणा की है।

किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो वे अपने आंदोलन को और तेज कर देंगे। दिल्ली पहुंचने वाली सड़कें पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी. किसी को भी दिल्ली से बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।  

पटना के इन सड़कों पर रहेगी जवानों की तैनाती

इधर, राजधानी में किसान आंदोलन को लेकर भी प्रशासन सजग है। किसी अनहोनी से निपटने के लिए इन सड़कों पर जवानों की तैनाती रहेगी।   बेली राेड, आयकर गाेलंबर, अशाेक राजपथ, कंकड़बाग, अनीसाबाद, चितकाेहरा, पटेल गाेलंबर, सगुना माेड़, राजीवनगर, बांकीपुर स्टैंड, मीठापुर बस स्टैंड, एयरपोर्ट परिसर, पटना सिटी का इलाका, न्यू व ओल्ड बाइपास से लेकर शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर जवानाें की तैनाती रहेगी।  

Suggested News