बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों के समर्थन में महागठबंधन का धरना आज, गांधी मैदान में हजारों समर्थकों के साथ जुटेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

किसानों के समर्थन में महागठबंधन का धरना आज, गांधी मैदान में हजारों समर्थकों के साथ जुटेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

पटना...  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। उनकी अगुवाई में महागठबंधन के नेता आज यानी शनिवार को गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे। शुक्रवार को राजद कार्यालय में बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के किसान और मजदूर विरोधी फैसलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहभागी हैं। केंद्र सरकार आज जो बातचीत कर रही है, वह कानून बनाने से पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने राज्य के सभी किसानों और संगठनों से बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की। 

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नये कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसान आंदोलन जारी है और बड़ी संख्या में दिल्ली के बॉर्डर पर किसान सड़कों पर हैं। खास तौर पर दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में किसान इसको लेकर मुखरता के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बिहार में बड़े स्तर पर कृषि कानून का विरोध सड़कों पर होता नहीं दिख रहा है।

बता दें कि केंद्र सरकार जिस तरह का कानून लाई है वो पहले बिहार में लागू हो चुका है। अब किसान संगठनों की ओर से कहा जा रहा है कि नए कानून से बिहार के किसानों को नुकसान हुआ है, ऐसे में सरकार को बिहार से सबक लेकर इन कानूनों को वापस लेना चाहिए।

वहीं, दूसरी ओर जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वैसे लोगों में शामिल हैं जो अकारण किसी विषय का विरोध करते हैं। कृषि कानून पर उन्हें बोलने का हक नहीं है क्योंकि उनके पिता तो किसानों के पशुओं का चारा ही खा गए थे।


Suggested News