रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन को KISS करना दुल्हे को पड़ा महंगा, शिकायत लेकर युवती पहुँची थाने

N4N DESK : कहते हैं की शादी सात जन्मों का बंधन होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हे की हरकत देखकर दुल्हन भड़क गयी और उसकी शिकायत लेकर थाने पहुँच गयी। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की यूपी सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 नवम्बर को युवक और युवती की शादी हुई थी। 28 नवम्बर को उनके रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल थे। लोग खाने के बाद दुल्हे और दुल्हन को उपहार दे रहे थे। 

Nsmch
NIHER

इसी बीच 300 लोगों के सामने ही दुल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। दुल्हे के इस हरकत के बाद दुल्हन भड़क गयी और सीधे थाने पहुँच गयी। पुलिस से शिकायत करते हुए उसने बताया की वह अब दुल्हे के साथ नहीं रहना चाहती है। 

उसे समझाने की काफी कोशिश की गयी। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। वह जिद पर अड़ी रही। अंततः थाने में ही फ़ैसला किया गया की अभी तक उनका विवाह रजिस्टर्ड नहीं हुआ है। इसलिए वे तलाक के लिए आवेदन दे सकते हैं।