बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए देश के एक ऐसे गांव के बारे में, जहां आज भी प्रचलन में है बहुपति विवाह

जानिए देश के एक ऐसे गांव के बारे में, जहां आज भी प्रचलन में है बहुपति विवाह

NEWS4NATION DESK : अगर आपको यह पता चले कि पांडवों की तरह एक ही लड़की की शादी किसी परिवार के सभी भाईयों के साथ होती है तो आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है। देश में आज भी एक ऐसा गांव जहां एक महिला की शादी किसी दूसरे परिवार में रहने वाले सभी भाइयो के साथ होती है।

आज भी होते है बहुपति विवाह

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज भी दुनिया से जरा हटके बहुपति विवाह किए जाते हैं। एक ऐसा विवाह जहां रहने वाले परिवारों में महिलाओं के एक नहीं बल्कि कई पति होते हैं। ऐसा नहीं है, कि यह पति अलग-अलग परिवारों के होते है। महिला के सभी पति एक ही परिवार के घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के लिए सभी भाई एक युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के पति में से किसी एक पति की मृत्यु हो जाती है तो भी महिला को दुःख नहीं मानाने दिया जाता है। शादी के बाद का विवाहित जीवन 'एक टोपी' पर निर्भर करता है।

क्यों होता है बहुपति विवाह ?

दरअसल कहा जाता है कि महाभारत काल के दौरान किन्नौर जिले में पांडवों ने सर्दियों के दौरान एक गुफा में पत्नी द्रौपदी और मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ समय बिताए थे और जिस तरह द्रोपदी ने पांच पांडवो से शादी की थी। पांडवों की उस शादी के बाद से इस गांव में प्रथा की शुरुआत हुई और आज भी कायम है। इस प्रथा को यहां की भाषा में घोटुल प्रथा कहते हैं।

पत्नी के साथ कमरे के अंदर रहने पर रखे देते है टोपी बाहर

शादी के बाद अगर कोई भी भाई अपनी पत्नी के साथ कमरे में है तो वे कमरे के दरवाजे बंद कर अपनी टोपी बाहर रख देता है। भाइयों में मान मर्यादा इतनी रहती है कि जब तक टोपी कमरे के दरवाजे पर रखी है। कोई भी दूसरा भाई अंदर नहीं घुसता है। 

महिला होती है घर का मुखिया
यहां की एक खास बात यह है कि यहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं घर का मुखिया होती है। इनका काम होता है पति व संतानों की सही ढंग से देखभाल करना। परिवार की सबसे बड़ी स्त्री को गोयने कहा जाता है। उसके सबसे बड़े पति को गोर्तेस कहते हैं। इसका मतलब है, घर का स्वामी। यहां की एक और खास बात है, वो यह कि यहां खाने के साथ शराब अनिवार्य होती है। यदि पुरुषों का मन दुखी होता है, तो वह शराब और तम्बाकू का सेवन करते हैं। जबकि महिलाओं को किसी बात को लेकर दुख होता है तो वह गीत गाती है।

Suggested News