बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका के होने वाले पति है करोड़पति, मिल चुके कई खिताब

प्रियंका के होने वाले पति है करोड़पति, मिल चुके कई खिताब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ बंधन में बंद चुकी हैं और अपने शादी से बेहद खुश भी है. निक और प्रियंका मेट गाला के बाद सुर्खियों में आने लगे और उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाने लगा. 18 अगस्त को प्रियंका ने निक के साथ सगाई कर ली और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.


निक जोनास के बारे में लोग कम ही जानते है. फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर निक कौन हैं, क्या करते हैं और कितना कमाते हैं? निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनका जन्म 16 सितम्बर 1992 में टेक्सास के डालास शहर में हुआ। निक एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने सात साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

निक के पिता भी सिंगर है. निक ने साल 2002 में अपने पिता के साथ मिलकर अपना पहला गाना  'जॉय टु द वर्ल्ड' (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था। निक ने अपना ये पहला गाना खुद लिखा था. 2004 में निक का पहला एल्बम आया जिसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो काफी सफल रहे हैं।

जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। साल 2014 में निक जोनास को ब्रिटिश मैगज़ीन OK! ने और साल 2015 में अमेरिका की मैगज़ीन People's  ने Sexiest Men Alive के खिताब से नवाजा।

प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास का नाम कई सिंगर्स और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, निक की सालाना कमाई 2.5 मिलियन डॉलर यानी 171 करोड़ रुपए है। निक ने अब तक कुल 17 म्यूजिक एल्बम के लिए गाना गाया है. इतना ही नहीं निक के पास अमेरिका में काफी प्रॉपर्टी भी है, निक ने हमेशा से एक शान वाली ज़िन्दगी जी है. 

Suggested News