बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'8नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

'8नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

Desk : 8नवंबर 2020 कार्तिक कृष्ण और दिन रविवार आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।
मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों को कुछ दिक्कत हो सकती है। सेहत को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपका हर कार्य आज पूरा हो जाएगा। किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान न हो।
वृषभ
आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।  लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जोखिम लेने से बचें आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
मिथुन
आज आपको अनजान लोगों के साथ काम करने से बचना होगा। आपका दिन शानदार रहेगा। गुस्सा न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते है। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों की आशीर्वाद मिलेगा
कर्क
आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। संपत्ति खरीद सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप मानसिक रूप से बेहद मजबूत होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती।
सिंह


आज आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी से विवाद की आशंका बनी हुई है। क्रोध पर कंट्रोल रखें। आज आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है। नया काम मिलने से भागदौड़ ज्यादा होगी। बच्चों का ख्याल रखें। यात्रा न करें।
कन्या
आज आप अपने निर्धारित काम को पूरा कर सकेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी। नई सूचना मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका काम ठीक ढंग से चलेगा।
तुला
आज दिनभर आपको भागदौड़ करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में समय बीतेगा। युवाओं को नए काम मिलेंगे। आज आप बेहद थकान महसूस करेंगे। प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहें। बाहर का खाने से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें।
वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। जोखिम न लें। वाहन आदि खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
आज आपको नई जानकारी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कारोबार ठीक चलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहना जरूरी है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी का किसी काम में सहयोग मिलेगा।
मकर
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी।  संपत्ति को लेकर परिवार में कुछ मतभेद हो सकता है। किसी से मुलाकात होगी। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ
आज आप का दिन सामान्य रहेगा। उधार की रकम वापस मिलने के योग हैं।  आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्र वर्ग को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते है। आपको व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
मीन
आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। आपको नए मौके मिलेंगे। आज आप दिनभर सकारात्मक रहेंगे। किसी से विवाद और क्रोध न करें। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते है। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। धन लाभ होगा। सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे।

Suggested News