बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए आखिर शव से लिपटे तिरंगे का क्या होता है

जानिए आखिर शव से लिपटे तिरंगे का क्या होता है

N4N Desk: आपने अक्सर देखा होगा बड़ी-बड़ी हस्तियों की विदाई सम्मान पूर्व दी जाती है. तिरंगे में लपेट उन्हें विदा किया जाता। अटल बिहारी वाजपेयी, श्रीदेवी, जयललिता, करुणानिधि और शहीद हुए हमारे वीर जवानों के शव तिरंगे में जरूर लिपटे देखे होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है जिस तिरंगे में उन्हें लपेटा जाता अंतिम संस्कार में बाद ये आखिरी निशानी का क्या होता।

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के अनुसार पदम् भूषण, पदम् विभूषण, भारत रत्न प्राप्त कर चुके महान नागरिकों और भारत के पूर्व व वर्तमान प्रधानमंत्री, गवर्नर, लेफ्टिनेंट गवर्नर, राष्ट्रपति, सेंट्रल मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर के देहांत और शहीद हुए हमारे जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान पूर्व विदा किया जाता है।

गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाता है, ऐसा शोक जताने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही पुण्य शरीर को तिरंगे में लिपेटा जाता है। स्टेट पुलिस और सेना के तीनों दल ‘जल, थल और वायु’ के सैनिकों और सेना हेड द्वारा उन्हें सलामी दी जाती है।

स्टेट पुलिस और सैनिकों द्वारा मृत शरीर के ऊपर जो तिरंगा लिपटा होता है, उसे पुण्य शरीर से हटाया जाता है और सम्मान पूर्वक एक तरीके से फोल्ड करके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाता है।

अपने राष्ट्र ध्वज को काटना, फाड़ना, जलाना या किसी भी प्रकार का हानि पहुंचाना राष्ट्रीय दंड अपराध माना जाता है। यह तिरंगा विश्व जन को शांति का प्रतीक है, यह तिरंगा कह रहा है भारत अमर देश है. यह तिरंगा हमारे देश की हजारों कुर्बानियों का संदेश है. यह ‘बनारस’ की सुबह है ‘अवध’ की शाम है।

Suggested News