बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए....देश में कहां लड़कियों को भगाकर शादी करने की है प्रथा

जानिए....देश में कहां लड़कियों को भगाकर शादी करने की है प्रथा

NEWS4NATION DESK : हमारे देश में अगर बेटी भागकर या उसे भगाकर कोई शादी कर लेता है तो इसे बड़ा मामला माना जाता है। इस तरह की शादी को लेकर जहां लड़की वाले अपने को बहुत ही अपमानित महसूस करते है। वहीं कई बार तो खुन-खराबा तक हो जाता है। 

लेकिन देश में एक ऐसा प्रांत है जहां लड़की भगाकर शादी की प्रथा प्रचलित है। वही भी होली जैसे त्योहार पर। आइए आपको हम आपको बताते है कहा होती है ऐसी शादी।  

मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में होली पर यह अजीबोंगरीब परंपरा प्रचलित हैं। होली के मौके पर जहां ग्रामीण बाजार लगता है वहां लोग होली पर खरीदारी करने तो आते ही है लेकिन लड़के यहां अपने लिए लड़की की भी तलाश करते है। 

आदिवासी लड़के बाजार में वद्ययंत्र एक खास तरह का बाजा बजाकर नाचते हैं और नाचते-नाचते ही किसी भी लड़की को गाल पर गुलाल लगा देते है। 

वहीं यदि लड़की भी उसे गुलाल लगा देती है तो लड़का-लड़की को राजी मान लिया जाता है। फिर दोनो भागकर शादी कर लेते है। जिसे घर परिवार भी मान्यता देता है।

Suggested News