बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए... बिहार के 6 मंत्रिय़ों को मिले कौन-कौन से विभाग, किसका हुआ प्रमोशन

जानिए... बिहार के 6 मंत्रिय़ों को मिले कौन-कौन से विभाग, किसका हुआ प्रमोशन

PATNA : मोदी मंत्रिमंडल में कल शपथ लिए सभी मंत्रियों के बीच आज उनके विभाग का एलान कर दिया गया। मंत्रिमंडल में जहां पुराने कई चेहरों के मंत्रिमंडल में फेर बदल किया गया है। वहीं कई के पुराने विभाग को बरकरार रखा गया है। 

वहीं बिहार से मंत्रिमंडल में शामिल 6 मंत्रियों के विभागों का एलान भी कर दिया गया है। इस बार दोबारा मंत्री पद पाये गिरिराज सिंह का प्रमोशन हुआ है। मोदी के पहले मंत्री मंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे गिरिराज सिंह को इसबार पशुपालन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 

वहीं रामविलास पासवान को खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री, रविशंकर प्रसाद कानून और संचार का कैबिनेट और पहली बार मंत्री बने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को गृह राज्य मंत्री, आरके सिंह को उर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News