बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी के प्रेम-प्रसंग को जानकर रिटायर्ड फौजी का आया गुस्सा, प्रेमी को मार दी गोली

बेटी के प्रेम-प्रसंग को जानकर रिटायर्ड फौजी का आया गुस्सा, प्रेमी को मार दी गोली

BHAGALPUR : जिले में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा एक युवक को गोली मार देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फौजी ने युवक को दो गोली मारी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवगछिया अनुमंडल के रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर गांव की बताई जा रही है। 


KNOWING-THE-LOVE-AFFAIR-OF-THE-DAUGHTER3.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि भवानीपुर निवासी रिटायर्ड फौजी अजय यादव की बेटी का गांव के युवक ब्रजेश यादव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता चलते ही फौजी अजय यादव को चल गया और गुस्से में आकर उसने ब्रजेश को गोली मार दी। इस घटना में ब्रजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। 

KNOWING-THE-LOVE-AFFAIR-OF-THE-DAUGHTER2.JPG

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।  पुलिस ने बताया कि ब्रजेश आपराधिक चरित्र का युवक है। उसका पिछले तीन साल से फौजी की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 3 वर्ष पूर्व ब्रजेश यादव ने अजय यादव की पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण भी किया था। इस मामले में रंगरा ओपी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अपहृत लड़की की बरामदगी के बाद रंगरा पुलिस ने ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर ब्रजेश यादव अजय यादव की पुत्री से अपना संबंध स्थापित करना चाहता था। जिसकी भनक अजय यादव को लगी तो उसने ब्रजेश यादव से बदला लेनी की ठानी और मंगलवार शाम ब्रजेश यादव जब नवगछिया बाजार से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था तो उसी समय भवानीपुर काली मंदिर के पास अजय यादव ने उसे गोली मार दी। 

Suggested News