बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर फंसे कांग्रेस सांसद, अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर फंसे कांग्रेस सांसद, अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

कांग्रेस सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है। कोलकाता की एक मजिस्ट्रेट मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट उनके खिलाफ वकील सुमीत चौधरी द्वारा दाखिल मामले के संबंध में जारी किया है। चौधरी ने थरूर के हिंदू पाकिस्तान वाले बयान को लेकर मामला दर्ज करवाया हुआ है।

बता दें कि 11 जुलाई 2018 को थरूर ने कहा था कि यदि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह भारत को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने जैसे हालात पैदा कर देगी। तिरूवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा।

क्या कहा था कांग्रेस सांसद ने
 
 शशि थरुर ने कहा था कि यदि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। भाजपा द्वारा लिखा गया नया संविधान पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा, जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह से खत्म कर देगा और राष्ट्र को 'हिंदू पाकिस्तान' बना देगा।


Suggested News