बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोलकाता में बड़ा हादसा, पुल गिरने से 9 लोग घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

कोलकाता में बड़ा हादसा, पुल गिरने से 9 लोग घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

KOLKATA : 4 सितंबर, मंगलवार की शाम कोलकाता में पुल गिर जाने से 9 लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे पड़े हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।   

दक्षिणी कोलकाता के माजेरहाट में मंगलवार शाम एक पुल गिर जाने से कई गाड़ियां मलबे में दब गयीं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव दल के सदस्य पहुंच चुके हैं। इसके साथ-साथ वहां एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी है।

यह पुल बेहाला को कोलकाता के दूसरे इलाकों से जोड़ता है। माजेरहाट रेलवे स्टेशन के पास ही यह ब्रिज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पुल 64 साल पुराना था। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हादसे की जांच जल्द से जल्द करायी जायेगी। अग्निशमन, पुलिस, एनडीआरएफ के कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बहुत तेज आवाज हुई और बिजली चली गयी। फिर देखे कि एक पुल गिरा हुआ है। पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम ने बताया कि यह पुल 40 साल पुराना था। 

बता दें कि 2016 में भी उत्तरी कोलकाता के भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में निर्माणाधीन विवेकानंद पुल गिर गया था। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी थी और 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इधर, पुल हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुल हादसे के लिए जिम्मेदार हैं।


Suggested News