बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोयलांचल का कुख्यात नंदकुमार उर्फ मामा आरा से गिरफ्तार

कोयलांचल का कुख्यात नंदकुमार उर्फ मामा आरा से गिरफ्तार

NEWS4NATION DESK : धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामा की गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव भोजपुर जिले के चौरा थाना स्थित बेरथ गांव से हुई है। धनबाद के इस कुख्यात पर झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह के बेहद करीबी रंजय सिंह की हत्या समेत भोजपुर और झारखंड के धनबाद पुलिस पर जानलेवा हमला कर फरार होने का आरोप है। 

बीते 1 मई को भोजपुर के मुफस्सिल थाने के भकुरा गांव में अपनी भांजी के शादी में शामिल होने आए नंदकुमार सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची धनबाद की सरायढेला पुलिस और आरा के मुफस्सिल थाने की पुलिस पर नंदकुमार के इशारे पर शादी में मौजूद महिलाओं ने जानलेवा हमला कर दिया था। उस हमले में धनबाद पुलिस के साथ मुफस्सिल थाने के भी कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उस दौरान कुख्यात नंदकुमार हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। उस घटना के बाद से आरा की मुफस्सिल थाने की पुलिस को नंदकुमार सिंह की बेसब्री से तलाश थी। 

बताया जा रहा है कि नंद के गांव पहुंचने की सूचना पुलिस को गुप्त रुप से मिल गई थी। जिसके बाद भोजपुर एसपी के निर्देशन में एसटीएफ और डीआइयू की टीम गठित की गई। एसटीएफ और डीआइयू की टीम तीन दिनों से उसकी गिरफ्तारी का जाल बिछाय़ा था। इसी दौरान सुबह वह घर से अपने खेत की ओर निकला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

बताते चले कि 29 जनवरी 2017 को धनबाद के झरिया विधायक संजीव सिंह के बेहद करीबी रंजय सिंह की शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र में सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। रंजय सिंह की हत्या में नंदकुमार की मुख्य भूमिका थी। रंजय हत्याकांड में यह बात सामने आई थी कि नंदकुमार ने ही रंजय की हत्या में मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद धनबाद पुलिस को इसकी तलाश थी।

Suggested News