बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, 39 से अधिक फरियादियों ने रखी अपनी-अपनी बात...

 कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, 39 से अधिक फरियादियों ने रखी अपनी-अपनी बात...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में मंत्री ने अपने विभाग से संबंधित राज्य की जनता की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को अविलंब उनके समाधान के लिए निर्देश दिए. जनता दरबार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष कुल 39 से अधिक फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन दिया. उनके पास कृषि पशुपालन गाय दूध उत्पादन सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं को रखा गया.

कृषि मंत्री में जनता दरबार कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फरियादी पलामू  के थे जिन्होंने कृषि विभाग से संबंधित शिकायतें रखी जिसपर मंत्री के द्वारा हर समस्या के निदान की बात कही गई.

कृषि मंत्री ने कहा कि जनता दरबार में जितने भी आवेदन आए हैं उनमें हमारे विभाग के  अधिकारी पदाधिकारी एवं जनता दरबार में संलिप्त सहयोगी को भेजकर समस्याओं के जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा. कृषि मंत्री ने कहा कि हम जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं. समस्याओं के निदान के लिए हमारे मिजाज बदले हैं. और अधिकारियों का मिजाज बदल रहा है राज्य के विकास एवं जनता की समस्याओं के प्रति हम कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध है.

जनता दरबार में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जोनल कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेंद्र गुप्ता, आलोक कुमार दुबे डॉ राकेश किरण महतो, विधायक ममता देवी, सूर्यकांत शुक्ला, नरेंद्र लाल गोपी, शकील अख्तर अंसारी, विभागीय सचिव राकेश दुबे और आप्त सचिव राकेश वर्मा मौजूद थे. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 



Suggested News