बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी, सुबह से ही भक्तों का लगा रहा तांता

पटना के मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी, सुबह से ही भक्तों का लगा रहा तांता

पटना. राजा बाजार स्थित मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर में धूम धाम व हर्षो उल्लास के साथ भगवन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर साईं बाबा के विशेष पूजा अर्चना किया गया। सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा और मध्य रात्रि को जय कन्हैया लाल की मदना गोपाल की जयकारो से गूंज उठा।

मंदिर के अध्यक्ष मंयक भूषण पाठक, उपाध्यक्ष मिता देवी, सचिव अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर राजा बाजार स्थित मनसा पूरण देवी साई शिव कृपा मंदिर का विशेष तौर पर भव्य रूप से सजाया गया। 

जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और लड्डू गोपाल को तरह-तरह का भोग चढ़ाया जाता है।


Suggested News