बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री जी असली बात तो अब बोलने वाले हैं, इसके बाद ठहाकों से गूंज उठा सदन

मंत्री जी असली बात तो अब बोलने वाले हैं, इसके बाद ठहाकों से गूंज उठा सदन

Patna: बिहार विधानसभा में उस समय सत्ता पक्ष और विपक्षी एक साथ हंसने लगे जब मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा फंस गए।विपक्षी सदस्य जब हंगामा करने लगे तो मंत्री जी ने कहा कि आपलोग हमारी पूरी बात सुनते नहीं हैं और हंगामा करने लगते हैं।

मंत्री के इस जवाब पर अध्यक्ष विजय चौधरी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और कहा कि मंत्री जी अब असली बात बोलने वाले हैं।तो शिक्षा मंत्री भी चुप नहीं रहे उन्होंने कहा कि हुजूर असली बात तो हम अब बोलने वाले हैं..तब  विजय चौधरी ने सदन को बताया कि हम आप सभी को कहे न कि असली बात सबसे पीछे बोलते हैं मंत्री जी।

विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के बयान पूरा सदन ठहाकों से गुंज उठा।सत्ता पक्ष के सदस्य कहने लगे कि मंत्री जी ने इतना बढ़िया जवाब दिया आप लोग बधाई क्यों नहीं दे रहे।

मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आज महफिल हीं लूट लिया.

Suggested News